एटा ~ अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये गए अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को कस्बा वसुंधरा में शराब के ठेके के सामने से एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स0 07/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- नीरज पुत्र राजबहादुर निवासी नगला मेवा, एका जनपद फिरोजाबाद।
*बरामदगी*
1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर।