एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एसटीएफ मेरठ टीम की संयुक्त कार्यवाही में चार शातिर गाॅजा तस्कर गिरफ्तार, 378 कि.ग्रा. गाॅजा कीमत करीब 40 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे चार जिन्दा कारतूस, पाॅच मोबाइल फोन, तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा कैण्टर, एक होण्डा सिटी तथा एक मारुति एसएक्स4 कार बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एसटीएफ टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चार शातिर गाॅजा तस्करों को 378 किलोग्राम गाॅजा, तस्करी में प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहन तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.01.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एसटीएफ मेरठ टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आगरा रोड पर नगला समन मोड़ के पास से टाटा कैण्टर, होण्डा सिटी तथा मारुति एसएक्स4 गाड़ियों में सवार चार अभियुक्तों को घेराबन्दी कर समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा दो अभियुक्त अंधेरें का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे तथा मौके से बोरियों में भरा 378 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। साथ ही एक टाटा कैण्टर, एक होण्डा सिटी, एक एसएक्स4 कार, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा पाॅच मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरूद्व थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 05/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 420 भादवि तथा मुअसं- 06/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व मुअसं- 07/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. मनीष कुमार पुत्र नागेन्द्र राय निवासी अलीगाॅव, सरिता विहार, दिल्ली
2. आदित्य पुत्र राजकिशोर निवासी गोदरी, मोतीहारी, बिहार
3. अजीत पुत्र रुकमपाल निवासी बनुआ थाना मिरहची एटा
4. योगेश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला अवदाल थाना सिकन्दरपुर वैश्य, कासगंज
*फरार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. अश्वनी यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी नगला सेवा थाना कोतवाली देहात एटा
2. राकेश कुमार पुत्र जुगेन्द्र निवासी अमीरपुर थाना मिरहची एटा
*बरामदगीः-*
1. 378 किग्रा गांजा (कीमत करीब 40 लाख रुपये)
2. एक टाटा कैण्टर
3. एक होण्डा सिटी कार
4. एक मारुति एसएक्स4 कार
5. पाॅच मोबाइल फोन
6. दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस 315 बोर