बीमारियों से बचने के लिए शौचालय का ही करें प्रयोग: डीएम-रिपोर्ट,रंजीत सिंह


बदायूँ:  डीएम ने खन्दक गांव का भ्रमण कर वहां की विकासकार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकास पुस्तिका से शौचालय के लाभार्थियों के नाम पढ़े, जय प्रकाश का शौचालय बना हुआ दर्शाया गया है, ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि उसका शौचालय नहीं बना है। इसके अलावा  राजकीय नलकूप को भी चालू अवस्था में दर्शाया गया है, जबकि वह चालू अवस्था मंे नहीं मिला। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम सचिव नीरज मिश्रा का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को विकासखण्ड सहसवान अन्तर्गत गांव खंदक में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ विकास कार्याें की समीक्षा की एवं गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। डीएम ने सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र तथा प्रधानमंत्री आवास सहित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में टाइल्स लगवाने के भी निर्देश दिए हैं। यहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गरीबों को कम्बल भी वितरित किए। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि खुले में कोई भी शौच करने न जाए। खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। गांव का कूड़ा एक ही स्थान पर डाला जाए इसके अलावा गांव के आने जाने वाले रास्ते पर इधर-उधर पड़ा दिखाई नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी में वर्मी कंपोस्ट खाद के गड्ढे भी तैयार किए जाएं जिसमें खाद बनाई जाए।
डीएम ने कहा कि जनपद के किसान अब तेजी से आगे बढ़ रहें हैं। यह पुरानी सोच बनी हुई है कि कृषि केवल खेती होती है और कृषि का मतलब गेहूं और चावल उगाना है, लेकिन कृषि अपने आप में एक विस्तृत शब्द है, इसमें बागवानी, पशु पालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन, कीट पालन, मधुमक्खी पालन, खाद संस्करण आदि इसमें शामिल है। किसानों से अपील और अनुरोध है कि कृषि को केवल खेती के नजरिए से न देखें। आप इसका विस्तार किस प्रकार से कर सकते हैं, इसके बारे में भी जरूर सोचें। क्योंकि आप दो फसली या ज्यादा से ज्यादा तीन फसलों की खेती साल में करते हैं, उसके बाद भी पर्याप्त समय रहता है कि खेती से सम्बंधित अन्य व्यवसाय में उस समय का उपयोग कर सकते हैं। अपने जनपद बदायूँ में भी ऐसे कई किसान हैं जो खेती के साथ मशरूम, मसालों, आदि सहित अन्य प्रकार के कृषि कार्य कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। किसान पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में अपने प्रोडक्ट्स उतार सकते हैं, किसानों की सेवा करने के लिए राजस्व विभाग बना हुआ है, जो किसानों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। पुरानी सोच को बदलना होगा और इसके उत्थान के लिए कई सरकारी योजना भी चल रही हैं, जो जानकारी के अभाव में किसानों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इनकी जानकारी के लिए उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य पालन आदि के कार्यालय में सम्पर्क कर योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कृषकों के उत्थान के लिए समस्त सम्बंधित विभाग पूर्ण रूप से सहायता करेंगे। कोई डेयरी का काम शुरू करना चाहता है या मुर्गी फार्म खोलना चाहता है, तो इसकी विस्तृत जानकारी व सहयोग इनसे सम्बंधित कार्यालय में मिल रहा है। जिला प्रशासन आपको सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएगा। आइए और आकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए आपको आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की पैकेजिंग कराकर मार्केट में उतारें, इससे उन्हें अधिक मुनाफा होगा।
डीएम ने निर्देश दिए है कि 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने हेतु दावा प्रस्तुत किया जाएं। ऐसे निर्वाचकों का नाम निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किए जाने हेतु प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किए जाने की कार्यवाही की जाएंगी, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks