*
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.012021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा पुष्पेंद्र सिंह तोमर द्वारा जिला कारागार एटा में निरुद्ध बंदियों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुष्पेंद्र सिंह तोमर द्वारा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा भारत के संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान में दिए गए कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। पुष्पेंद्र सिंह तोमर द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वह अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छीकते व खांसते समय अपने मुंह पर कपड़ा अथवा रुमाल आज अवश्य बाँधें तथा हर पल अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखें।
उनके द्वारा उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहें अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वयं को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत जिला कारागार के चिकित्सक से संपर्क करें। यदि जिला कारागार एटा में किसी भी निरूद्ध बंदी को किसी भी प्रकार की कोई भी स्वास्थ्य सबंधी समस्या हो तो उसका उपचार अभिलंब जिला कारागार में नियुक्त चिकित्सक से कराएं तथा प्रत्येक निरुद्ध बंदी को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सहायता करें।