यूपी में धार्मिक स्‍थलों के संचालन के लिए अध्‍यादेश लाने की तैयारी सीएम योगी ने बुलाई बैठक

*#Lucknow….* *यूपी में धार्मिक स्‍थलों के संचालन के लिए अध्‍यादेश लाने की तैयारी* *सीएम योगी ने बुलाई बैठक* ◾उत्‍तर प्रदेश में धार्मिक स्‍थलों के संचालन के लिए सरकार अध्‍यादेश लाने की तैयारी में हैं। ◾मंगलवार की शाम सीएम योगी ने इस सम्‍बन्‍ध में अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। ◾बैठक में सीएम धार्मिक स्‍थलों के रखरखाव, पंजीकरण और संचालन से सम्‍बन्धित अध्‍यादेश का प्रस्‍तुतिकरण (प्रजेंटेशन) देखेंगे। ◾सरकार, प्रदेश के मंदिरों, मस्जिदों और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों के पंजीकरण और संचालन के लिए नियम-कायदे तय करने पर विचार कर रही है। ◾अध्यादेश लाने से पहले सरकार दूसरे राज्यों के कानूनों और प्रस्तावों का भी अध्ययन कर रही है। ◾सुप्रीम कोर्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धर्म स्थलों के रखरखाव आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए थे। ◾इस सम्‍बन्‍ध में एक सर्व सम्‍मत गाइडलाइन बनाने की कोशिश हो रही है। ◾बैठक में अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन अध्यादेशका प्रस्तुतीकरण देंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks