पुरानी यादों की चर्चा के साथ नोडल अधिकारी एडीजी बी.के.मौर्या का किया हार्दिक अभिनंदन

पुरानी यादों की चर्चा के साथ नोडल अधिकारी एडीजी बी.के.मौर्या का किया हार्दिक अभिनंदन

मुजफ्फरनगर।
उत्तरप्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक) बी के मौर्या जो किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के नोडल अधिकारी बनाये गए हैं

उल्लेखनीय है कि वे सन 2001 में जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं तथा अपनी सराहनीय सेवाएं दे चुके हैं

आज उनके पुराने शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा बहुत से मामलों में विस्तारपूर्वक चर्चा की साथ ही पुरानी यादों को ताजा किया।

एडीजी बी के मौर्या ने कहा की यहां के अल्पसमय में आप सभी का बहूत सहयोग मिला साथ ही जनता ने भी भरपूर सहयोग और सम्मान दिया इसके लिए सभी का सदैव आभारी रहूंगा।

आज उन्हें पुराने सहयोगी शुभचिंतक समाजसेवी ओर पत्रकार नादिर राना, तस्लीम बेनकाब,शरद शर्मा,बबलू शर्मा,दिनेश अस्थाना आदि ने सम्मानित किया और बी के मौर्या को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा,विजय सैनी एवं सचिन जौहरी आदि ने भी उनसे विस्तृत बात चीत की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks