
संसद व विधानसभा में मजदूरों का प्रतिनिधित्व जरूरी- अशोक सिंह
गाजियाबाद 29 दिसम्बर । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह ने इंटक के 136 स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि मजदूरों का संसद व विधान सभा में प्रतिनिधित्व होना चाहिए जिससे वे मजदूरों की समस्याओं पूर जोर तरीके उठा सके । प्रतिनिधित्व न होने के कारण आज मजदूरों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है ।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से भाजपा सरकार ने पहले नोट बंदी फिर जी एस टी फिर करोना- 19 महामारी को लेकर बिना समय दिये हिटलर शाही फरमान सुनाकर देश में अफरा- का माहौल पैदा करने के बाद अब देश का किसान कड़कती ठंड में किसान के संगठनों के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाये गये तीन काले कानूनों को रद्द करने की मांगों को लेकर दिल्ली बार्डर पर एक महिने ज्यादा दिन हो गए हैं । लेकिन भाजपा सरकार अपनी हठधर्मी के आगे सुनने को तैयार नहीं है । यह जानकारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने दी है । उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है आज हर चीज गरीब, मजदूर, किसान से दूर होती जा रही है । आज हर वर्ग परेशान है ।
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि देश की सरकार ऐसी होनी चाहिये जिससे देश में खुशहाली का माहौल रहे, लेकिन भाजपा सरकार में उलटा हो रहा है आज देश में फैक्ट्रियां बंद होती जा रही है, मजदूर, किसान मजदूर बेरोजगार होता जा रहा है । सरकार रक्षा ,रेलवे का निजी करण करने में लगी हुई है । असंगठित मजदूरों को इधर उधर धक्के खाने पड़ रहे हैं उन्हें कोई स्थाई जगह नहीं मिल पा रही है ।