जनपद एटा

शासन द्वारा जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ एवं पुलिस नोडल अधिकारी श्री केवी सिंह, आईपीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक ने संयुक्त रूप से अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के नवीन 37 प्राथमिकता बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान जनपद में धान खरीद, कोविड-19 व उसके वैक्सीनेशन, गोवंश आश्रय स्थल, विद्युत की उपलब्धता, जनसमस्याओं विशेषकर किसानों की समस्याओं, सिंचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता तथा पुलिस से संबंधित शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान के दौरान जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम, सीएमओ डॉ अरविंद कुमार गर्ग, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारी मौजूद रहे