विहिप/बजरंगदल ने बैठक कर श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रह हेतु बनाई रणनीति बनाई

विहिप/बजरंगदल ने बैठक कर श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रह हेतु बनाई रणनीति बनाई

एटा:-विश्व हिंदू परिषद वह बजरंग दल एटा के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन केशव सरस्वती शिशु मंदिर भारती नगर शांति नगर एटा में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह ने की बैठक मे विहिप के प्रांत सुरक्षा प्रमुख नरायण उपाध्याय जी रहे।बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सुरक्षा प्रमुख नरायण उपाध्याय जी ने संगठन के विस्तार के रूप मे प्रखंड पालक को मन्दिर निर्माण के लिए धन संग्रह की जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहाँ।
विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि वर्षो पुराने राम मंदिर आंदोलन को निर्णायक भूमिका में पहुंचाने का समय आ चुका है इसलिए हमें हर हिंदू परिवार से धन संग्रह करके राम मंदिर निर्माण कराया जाएगा जिससे श्री राम मंदिर राष्ट्र निर्माण का रूप ले सके तथा विहिप व बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में लगेगा तथा प्रत्येक हिंदू परिवार के दरवाजे तक कार्यकर्ता धन संग्रह के लिए घर घर जायेगे। बैठक मे,माधवी उपाध्याय को दुर्गावाहिनी नगर सयोजिका व रीता सकसेना मातृशक्ति नगर सयोजिका का दायित्व की घोषणा की गई।
बैठक के अन्त मे विहिप जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह ने आशीष वचन देकर धन संग्रह मे जुटने का आहवान किया।
बैठक मे दीपक कुशवाहा,नीतेश जोशी, वैभव पचौरी ,रामवीर सिंह ,बृजेश कुमार , शीला देवी, नंदिनी गुप्ता रीता सक्सेना. नितिन वर्मा ,अजय कुमार ,अर्पित कुलश्रेष्ठ ,मयंक उपाध्याय हेमंत पांडे , मनीष वर्मा सचिन सर्राफ,जोगिंदर कुशवाह,गोपाल पाठक, मुकेश उपाध्याय, मदनकान्त गौड, विनय वार्ष्णेय ,भूपेन्द्र वर्मा,यतीक सक्सेना,अमित दीक्षित ,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks