अपहृत बालिका 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव क्षेत्र में बहलाफुसला कर ले जाई गई अपहृत बालिका 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 273/2020 धारा 366, 363 भादवि* में अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 23.12.2020 को वादी मुकेश कुमार पुत्र श्री राम निवासी नगला आलम मौजा खरसुलिया थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 21.12.2020 को सुबह करीब 10 बजे वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को निशांत यादव पुत्र रन सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव एटा बहला फुसलाकर भगा ले गया है इस सूचना पर थाना नयागांव एटा पर *मुअसं- 273/2020 धारा 363, 366 भादवि बनाम निशान्त* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 24.12.2020 को थाना नयागांव पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त निशांत अपहृता के साथ कहीं जाने की फिराक में अलीगंज बस अड्डे पर खड़ा है यदि जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर थाना नयागांव पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो पुलिस बल को देख अभियुक्त निशांत अपहृता को वहीं छोड़ वहां से फरार हो गया, पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks