जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक सम्पन्न
केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाएं

एटा। सांसद राजवीर सिंह राजू भईया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय, निगरानी समिति दिशा की बैठक सोमवार को अपरान्ह में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं, विकास कार्यक्रमों की सूचना जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों को समय से दी जाए, जिससे कि जनप्रतिनिधि समय से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें और क्षेत्रीय जनसामान्य को जानकारी दे सकें।
सांसद राजवीर सिंह, सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए, अपात्रों का चयन होने पर सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में सांसद द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी, संजीव कुमार दिवाकर, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, मानवेन्द्र सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी आदि अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।