
आगरा में बीते 15 दिसम्बर को थाना सदर क्षेत्रान्तर्गत रोहता में इंडियन ओवरसीज बैंक में हुए बैंक लूटकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। एडीजी आगरा अजय आनंद ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि बैंक में लूट होने के बाद एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर कुल 8 टीमो का घटन किया गया था। 4 दिन के अंदर बैंक लूट का खुलास किया गया है। इस लूट कांड में टोटल 8 लोग शामिल थे। जिसमें से 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे 2 महिलाएं और 3 पुरुष है। वही गिरफ्तार लुटेरों में बैंक का एक कर्मचारी पुनीत कुमार और भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चे में शामिल ठाकुर दास शामिल था। बैंक में लगभग 56 लाख 90 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 40 लाख रुपए लुटेरों के पास से बरामद किए है। वही एडीजी ने बताया कि बाकी के अन्य 3 लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दविश जारी है, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। एडीजी के द्वारा एसओजी, सर्विलांस और एसपी सिटी की टीम को 50 हजार रुपए और आईजी के द्वारा 1लाख रुपए का इनाम दिया गया है। इस दौरान प्रेसवार्ता में आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी रोहन बोत्रे, सीओ सदर महेश कुमार के साथ ही पूरी टीम शामिल रही।