एटा में प्रॉपर्टी विवाद में हाई पावर पुलिस टीम के सामने फायरिंग दो घायल

एटा में प्रॉपर्टी विवाद में हाई पावर पुलिस टीम के सामने फायरिंग दो घायल।
*सरकारी वकील के परिवार को भू माफिया के इशारे पर बुरी तरह पुलिस ने पीटा
*सरकारी वकील को लॉक अप में ठूंसा
एटा। शहर कोतवाली के अंतर्गत मुहल्ला कटरा में बहुचर्चित प्रोपर्टी विवाद में हाई पावर पुलिस पार्टी की मौजूदगी में फायरिंग होने से दो लोग गोली लगने से घायल हुये है। लगभग साढ़े तीन बजे हाई पावर पुलिस दल जिसमे सीओ स्तर के अफसर मौजूद रहे सरकारी अधिवकता राजेन्द्र शर्मा के आवास पर पहुंचे जहां एक हिस्से में कब्जे के विवाद में फायरिंग हो गई जिसमें एक गोली अधिवक्ता के अधिवक्ता पुत्र वरुण शर्मा के लगी तथा दूसरा अन्य व्यक्ति राहगीर घायल हुए जिसे अलीगढ़ रैपर किया गया है। इधर पुलिस ने अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा को घसीट घसीट कर बुरी तरह पीटा तथा लॉक अप में ठूस दिया। अधिवक्ता का आरोप है फायरिंग भाजपा उपाध्यक्ष रामू भटेले ने पुलिस की शह पर चलाई क्योकि उक्त माफिया पुलिस तन्त्र का दुरुपयोग कर लम्बे अरसे से हमारी प्रोपर्टी पर कब्जा करना चाहता था। पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया साफ तौर पर सामने आया जब अधिवक्ता के घायल होने पर भी चिकित्सा उपचार नही दिलवाया।
स्मरण रहे पुलिस और भू माफिया की मिलीभगत को लेकर अधिवक्ता का परिवार 17 दिन अनशन पर बैठा रहा।परन्तु न्याय नही मिला उल्टे मौका देख कर आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आपराधिक घटना कारित की गई । यहाँ बता दे 3 दिंन पहले ही इस प्रकरण आई जी जॉन लॉ एंड ऑर्डर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को न्याय देने त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिस पर स्थानिय पुलिस ने न्याय की उल्टी स्क्रिप्ट लिख दी है। इधर अधिवक्ता परिवार की महिलाओं लड़कियों बहू बेटियों को भी हिरासत में लेकर बन्द कर दिया गया है जिस पर अधिवक्ताओ में भारी रोष है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस अपराध की रटी रटाई कहानी गढ़ने के होमवर्क में लगी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks