एडिलेड में हुई टीम इंडिया की शर्मनाक हार, विराट कोहली बोले- दर्द बयां नहीं कर सकता

एडिलेड में हुई टीम इंडिया की शर्मनाक हार, विराट कोहली बोले- दर्द बयां नहीं कर सकता

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से पहुंची है लेकिन जिस तरह का खेल उसने एडिलेड में दिखाया, उसे देखकर लगता नहीं कि इस बार ऐसा हो पाएगा. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 8 विकेट से हार गई. ये हार नहीं सरेंडर है क्योंकि पहली पारी में 53 रनों की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया की इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली के पास कहने को शब्द तक नहीं हैं. मैच के बाद कोहली बोले कि उनके दिल के जज्बात वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मैच के बाद जब एडिलेड में मिली हार पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द तक नहीं हैं. विराट कोहली बोले- मुझे क्या महसूस हो रहा है इसे मैं बयां तक नहीं कर सकता. हम जब उतरे थे तो हमारे पास 60 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और उसके बाद पूरी टीम ढह गई. हमने दो दिनों तक अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन सिर्फ एक घंटे में हम ये मैच हारे. ये हार बेहद दर्दनाक है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks