ट्रंप ने चीन को दिया झटका, उस कानून को दी मंजूरी जिससे चीनी कंपनियां हो सकती हैं अमेरिकी एक्सचेंज से बाहर

अमेरिका और चीन के बीच वर्ष 2020 का साल बहुत उठापठक से भरा रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और 20 जनवरी 2021 को बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण करने वाले हैं. इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप अपनी विदाई के आखिरी घड़ी में चीन से 2-2 हाथ करना चाहते हैं. ट्रंप ने एक ऐसे कानून पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत चीनी कंपनियों को अमेरिकी एक्सचेंज से बाहर निकाल सकता है. इस कानून के तहत लगातार 3 साल तक अपनी ऑडिट सूचनाएं शेयर बाजार नियामक को नहीं देने वाली कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजार से बाहर कर दी जाएंगी. मई 2020 में अमेरिकी सीनेट की आसानी से मंजूरी मिलने के बाद इस महीने की शुरूआत में इस डी-लिस्टिंग कानून ने सदन में द्विदलीय समर्थन हासिल किया.
ट्रंप के इस कानून पर हस्ताक्षर करने के बाद चीन के खिलाफ और बहुत सारे कदम उठने वाले हैं, जिनमें वो गाइलाइन भी शामिल हैं जिसके तहत कम्युनिस्ट पार्टी के 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों की ट्रेवल वीजा को सीमित कर दिया जाएगा. चीन के जिन यात्रियों को 10 साल की वीजा दी गई थी, उसे घटा कर एक महीने तक सीमित कर दिया जाएगा.