कुशीनगर तमकुहीराज/मौसम के बदलते मिजाज ने पिछले दो तीन दिनों से काफी ज्यादा ठंढ बढ़ा दी है।लोग अपने घरों मे दुबकने को मजबूर है।

विते कुछ दिनो से गंलन वाली ठंढ का प्रकोप इतना बढ़ गया है लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहें है गांवों से लेकर बजारो तक मे लोग जगह-जगह ठंढ से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।इतनाही नही ठंढ के साथ कोहरा भी अपना सितम ढाने लग गया है।जिसके साथ दूर्घटनाओ की सम्भावनाएं बढ़ गयी है।सड़कों पर कुहासे में गाणियां रेगती हुई नजर आ रही है।ठंढ और कुहासे से जहाँ यातायात प्रभावित हो रहा है वही लोगों के आम दिनचर्या तथा काम काज भी प्रभावित हो रहे है।ठंढ के बढ़ते प्रकोप से बच्चे तथा बुढ़े बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित है बच्चों मे जहाँ न्यूमोनियां सर्दी जुकाम आदि के प्रकोप बड़ी मात्रा मे देखा जा रहा है वही बुजुर्गों मे भी खासी बुखार का प्रभाव देखा जा रहा है।
तमकुहीराज ।
About The Author
Post Views: 10