∆ 15 दिन में स्थानीय समस्याओं के समाधान को जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित चरण वध तरीके से दिल्ली आंदोलन के लिए लड़ाई जारी रहेगी|
एटा| पिछले 9 दिनों से लगातार चल रहे धरने को जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा मुख्य विकास अधिकारी एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित जिले के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में किसान नेताओं के साथ चली डेढ़ घंटे की बैठक मैं प्रशासन द्वारा किसानों को बिंदु बार संतुष्ट करते हुए 15 दिन का समय मांगा गया तत्पश्चात किसानों ने निर्णय लिया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन को मानते हुए वर्तमान में एटा के धरने को स्थगित कर दिया जाए तथा दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाए और कुछ साथियों को दिल्ली भेजा जाए एवं कुछ साथियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश से किसानों को दिल्ली आंदोलन में सहयोग के लिए निकाला जाए एवं अग्रिम कार्यक्रम के लिए अतिशीघ्र बैठक कर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी| इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, इंजीनियर अनुराग सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवनीत भाई भट्टे वाले, विनय एडवोकेट, बबलू नागर, दोजीराम कुशवाहा, अवधेश कुमार, बाबूराम वर्मा, नीटू भाई, सुरेंद्र कुमार, राजू सोलंकी, सुनीता देवी चौहान, सुनीता देवी सविता, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।