लेखपाल और प्रधान ने फर्जी मीटिंग कर जमीन आवंटन का किया ऐलान!
एटा। तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रफतनगर सेंथरा में फर्जी तरीके से बैठक कर लेखपाल और प्रधान ने जमीन आवंटन का ऐलान कर दिया, जोकि ग्रामीणों के मुताबिक गलत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत रफतनगर सेंथरा के ग्राम खंगारपुर के ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल मुन्नालाल और प्रधान कुॅवरपाल सिंह ने 16 सितंबर 2020 को सार्वजनिक मीटिंग कर पट्टा करने का ऐलान किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और लेखपाल ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। कोई मीटिंग नहीं की और नहीं कोई एजेंटा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी बैठक कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की और जांच कर लेखपाल तथा प्रधान पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। मांग करने वालों में राधाकृष्ण, नेत्रपाल सिंह, दूशासन आदि ग्रामीण शामिल थे।