
*#Lucknow….* *यूपी सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का बेटा गिरफ्तार* *आय से अधिक संपत्ति व जालसाजी का है मामला* समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को गुरुवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गोमती नगर विस्तार में आय से अधिक संपत्ति व जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। अनिल के खिलाफ कंपनी के निदेशक बृज भवन चौबे ने ही मुकदमा दर्ज करवाया था। लखनऊ पुलिस काफी समय से अनिल की तलाश कर रही थी।