कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले किसान बिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले किसान बिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
एटा।कांग्रेस कार्यलय से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय धरना स्थल पर धरना देकर दिया ज्ञापन
गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष एवम विनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि संबंधित कानूनों से पूरे देश का खेतिहर किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय उपभोक्ता व्यथित और चिंतित और आंदोलन रत है।
ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ,नैना शर्मा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कष्ट का विषय है,कोरोना नामक महामारी के दौरान आनन-फानन मे बनाए इन कानूनों को देश का किसान, बुद्धिजीवी, मजदूर, व्यापारी आदि देश के प्रत्येक नागरिक को प्राप्त राइट फार फूड (प्रत्येक नागरिक की भोजन सुरक्षा गारंटी) पर प्रहार के रुप मे देख रहा है।
डॉ योगेश यादव जिला महासचिव एवम भगवान स्वरूप प्रजापति जिला महासचिव ने कहा कि बडी संख्या मे देश की राजधानी दिल्ली की ओर कूच करता किसान, इसी जनाक्रोश की अभिव्यक्ति है।
चोब सिंह धनगर एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष ,महेंद्र सिंह राजपूत पूर्व पीसीसी,नीलम राज प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,संतोष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,राजेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष विचार विभाग,अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,,विकाश गौतम जिला अध्यक्ष अनसूचित जन जाति विभाग,आशु यादव,युवा कांग्रेस ,शत्रुघ्न चौहान जोनल कोर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस शोशल मीडिया, आकाश रजत यादव जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन ने भी सम्बोधित किया।
कांग्रेस जनो ने माग की आपके माध्यम से केंद्र सरकार से निवेदन है,अविलंब किसानों की न्यायोचित मांग स्वीकार कर।
किसान की संपूर्ण उपज को एम एस पी पर खरीद व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर इस महान राष्ट्र को भुखमरी के आगोश मे जाने से बचाए।
कुपोषण के शिकार बच्चो की बडी संख्या वाले इस देश मे संभवतः ये सबसे बडा राष्ट्रवादी कदम होगा। भाजपा सरकार द्वारा पास हुए किसानों के काले कानून को वापस लेने और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले। इस संबंध में एटा काँग्रेस कमेटी द्वारा मोदी सरकार का विरोध प्रकट पुतला दहन किया। जिसमें मुख्य रूप से जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गंगा सहाय लोधी, शहर अध्यक्ष विनीत पराशर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर,विकाश गौतम,अनुभव पाठक एडवोकेट युवा नेता,युवा नीरज यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशु यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रजत यादव, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव नीलिमा राज, नीरज मिश्रा, शीतलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पालीवाल, डॉ सुरेंद्र सविता स्वेरी ब्लाक अध्यक्ष सकीट,महेंद्र राजपूत,जय कुमार,
डॉ योगेश यादव, भगवान स्वरूप प्रजापति, नौशाद अली, विकास राठौर, जय कुमार, नैना शर्मा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष,वेद प्रकाश एडवोकेट ,कुमारी निशा एडवोकेट ,दिनेश यादव एडवोकेट, चुनमुन यादव एडवोकेट ,दिनेश मिश्रा एडवोकेट ,अनंत सिंह, संतोष गुप्ता, राजेश वर्मा, अशोक बघेल, नोसाद अली,राजेश बर्मा,वेदप्रकाश माथुर, अमित कुमार , सुखबीर धनगर, अशोक पाल , मनोज कुमार , विकास यादव ,आशीष बघेल आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks