25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त प्रदीप चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा लूट के मामले में वॉछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त प्रदीप चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा लूट के मामले में वाॅछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त प्रदीप को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनांक 16.02.2017 को वादी श्री अमित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी नगला सावा थाना अलीगंज एटा द्वारा थाना जैथरा पर एक अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध वादी के साथ हुई लूट किये जाने के बाबत थाना जैथरा एटा पर *मुअसं- 94/2017 धारा 394 भादवि* पंजीकृत कराया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपये का ईनाम घोषित कर थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.12.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं.- 94/2017 धारा 394 भादवि* में वॉछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामकिशन निवासी खिंना कुरावली मैनपुरी को तिरगवां तिराहे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
2- चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1-प्रदीप पुत्र रामकिशन निवासी खिंना थाना कुरावली मैनपुरी।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक एस के निगम
2- आरक्षी गजेन्द्र
3- कृष्णकांत लाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks