वांछित चल रहा आरोपी पति रितेश व सास गिरफ्तार, विथरा भट्टा के पास से की गई गिरफ्तारी

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी पति रितेश व सास गिरफ्तार, विथरा भट्टा के पास से की गई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी पति व सास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 11-11-2020 को वादी श्री रामकिशोर पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम अताईपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी ने अपनी पुत्री वीनू की शादी दिनांक 18.07.2020 को रितेश पुत्र हरिनाम निवासी ग्राम नगला मोच थाना नयागांव एटा के साथ की थी, दिनांक 10-11-2020 को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 245/2020 धारा 498A/304B भादंवि व ¾ द.प्र.अधि.* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 16-12-2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी पति रितेश व सास नारायन देवी को विथरा भट्टा के पास से समय करीब 08.41 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-

  1. रितेश पुत्र हरिनाम सिंह निवासी नगला मोंच थाना नयागांव एटा।
    2- नारायन देवी पत्नी हरिनाम सिंह नगला मोच थाना नयागांव एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-

  1. उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
  2. आरक्षी मधूसुदन
  3. आरक्षी पूरण सिंह
  4. दिलीप कुमार
  5. सुमन वर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks