
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, कस्बा रिजोर में आरसीसी सड़क के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव की घटना में आरोपी अभियुक्त बालिस्टर अवैध असलहा कारतूस सहित 24 घण्टे में गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर क्षेत्र के गांव घुमरिया में आरसीसी सड़क के निर्माण को लेकर दो पक्षों में फायरिंग एवं मारपीट की हुई घटना में एक आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे में एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । *घटना :-* दिनांक 15.12.2020 को थाना रिजोर पर सूचना मिली कि कस्बा रिजोर ग्राम घुमरिया में आरसीसी सड़क के निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट व गाली-गलौज कर एक दूसरे पर अवैध असलहा से एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायर कर रहे हैं व ईंट पत्थरों से पथराव कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना रिजोर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि गांव घुमरिया में काफी भीड़ इकट्ठा थी, दोनों पक्षों के लोग हाथों में अवैध असलहा लेकर एक दूसरे पर फायरिंग और पथराव कर रहे थे, पुलिस टीम को देख आरोपी फायर करते हुए भाग गए। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 212/2020 धारा 147,148,149 307, 323, 336, 504, 506 भादंवि* बनाम राजू, अवनीश, कुंवरपाल, बालिस्टर, योगेश व 05-06 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.12.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे एक आरोपी अभियुक्त बालिस्टर को बिजलीघर के फफोतु यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
1- एक अवैध पोनिया 315 बोर बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- बालिस्टर पुत्र पुत्तुलाल निवासी घुमरिया थाना रिजोर एटा।