भागे दो शातिर बदमाश 12 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लूटी गई कार तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता ~ थाना जसरथपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते स्विफ्ट डिजायर कार लूट कर भागे दो शातिर बदमाश 12 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लूटी गई कार तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लुटेरों/चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा कार लूट की घटना में वाॅछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनांक 14.12.2020 को वादी श्री राजदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम संसारपुर थाना कोतवाली मैनपुरी जिला मैनपुरी द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 14.12.2020 को वह अपने भतीजे की स्विफ्ट डिजायर कार से अपने भांजे हिमांशु पुत्र बलवीर सिंह निवासी जसोहन थाना जसवन्तनगर, इटावा के साथ मैनपुरी से अपनी ससुराल कायमगंज जा रहा था, रास्ते में ग्राम नदराला के पास एक बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया, और तमंचों के बल पर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और अपनी बाइक छोड़ मैनपुरी की और भाग गये। आसपास के लोगों को दोनों बदमाशों का हुलिया बताया तो पता चला कि उनमें एक का नाम टिंकू उर्फ उदयभान तथा दूसरे का सना है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मुअसं- 235/2020 धारा 392 भादंवि बनाम टिंकू उर्फ उदयभान तथा सना* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना के अनावरण, घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लूटी गई कार की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.12.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वाॅछित चल रहे अभियुक्त टिंकू तथा सना को भनऊघाट पुल के पास से समय करीब 03.30 बजे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मौके से लूटी गई कार तथा अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा पुलिस मुठभेड़ की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- टिंकू उर्फ उदयभान पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम ढटींगरा थाना जसरथपुर एटा
2- सना उर्फ सरवन पुत्र अजन्ट सिंह निवासी ग्राम गुनामई थाना नयागांव एटा।

टिंकू उर्फ उदयभान पुत्र सत्यपाल नि0 ढटींगरा थाना जसरथपुर जनपद एटा का आराधिक इतिहास-
(1) मु0अ0स0 199/02 धारा 147, 148, 149, 307 (पु0मु0) थाना अलीगंज
(2) मु0अ0सं0 795/02 धारा 147, 148, 149, 307 IPC थाना अलीगंज
(3) मु0अ0सं0- 09/03 धारा 147, 323, 504, 506 IPC व 3/10 SC/ST ACT थाना अलीगंज
(4) मु0अ0स0 07/04 धारा 147, 336, 323, 504, 506, 427 IPC थाना अलीगंज
(5) मु0अ0स0 198/04 धारा 3020, 307 IPC थाना अलीगंज (सजा)
(6) मु0अ0स0 220/04 धारा 307 IPC थाना अलीगंज
(7) मु0अ0स0 225/04 धारा 393, 302 IPC थाना अलीगंज
(8) मु0अ0स0 231/04 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना अलीगंज
(9) मु0अ0स0 236/04 धारा 3/25 A ACT थाना अलीगंज
(10) मु0अ0स0 237/04 धारा 25 A ACT थाना अलीगंज
(11) मु0अ0स0 261/10 धारा 332, 335, 353, 342, 504, 506 IPC थाना अलीगंज
(12) मु0अ0स0 286/10 धारा 332, 333, 335, 342, 504, 506 IPC थाना अलीगंज
(13) मु0अ0स0 76/11 धारा 110 G CrPC थाना अलीगंज
(14) मु0अ0स0 191/11 धारा 376(2) IPC, 3(1) SC/ST ACT, 7 CLA ACT थाना अलीगंज
(15) मु0अ0स0 265/17 धारा 147/148/149/332/353/307/504/506 IPC थाना जसरथपुर
(16) मु0अ0स0 266/17 धारा 147/148/149/307 IPC थाना जसरथपुर
(17) मु0अ0स0 50/18 धारा 25 A ACT थाना जसजसरथपुर
(18) मुअसं- 419/19 धारा 379, 411, 120B IPC चालानी थाना कोतवाली मैनपुरी
(19) मुअसं- 428/19 धारा 307 IPC (पु0मु0) चालानी थाना कोतवाली मैनपुरी
(20) मुअसं- 429/19 धारा 3/25 A ACT चालानी थाना कोतवाली मैनपुरी
(21) मुअसं- 827/19 धारा 2/3 गैंगस्टर ACT चालानी थाना कोतवाली मैनपुरी
(22) मुअसं-162/2020 धारा 25 A ACT चालानी थाना जसरथपुर एटा
(23) मुअसं- 235/20 धारा 392/411 भादवि थाना जसरथपुर जनपद एटा
(24) मुअसं- 237/20 धारा 307 भादवि पु0मु0 थाना जसरथपुर जनपद एटा
(25) मुअसं- 238/20 धारा 3/25/27 A ACT थाना जसरथपुर जनपद एटा

बरामदगी:-
1- एक स्विफ्ट डिजायर कार (संबंधित मुअसं- 235/2020 धारा 392, 411 भादंवि थाना जसरथपुर एटा)
2- दो अवैध तमंचा दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक
2- उपनिरीक्षक रामसिंह
3- मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह
4- आरक्षी संदीप कुमार
5- आरक्षी हरीओम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks