ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग का फरार शातिर सदस्य पवन अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता – थाना जलेसर पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग का फरार शातिर सदस्य पवन अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोर/लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग के एक शातिर सदस्य को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 13.12.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग के एक शातिर सदस्य पवन पुत्र भीम सिंह निवासी गनेशपुर एटा को ग्राम पटना गनेशपुर से अवैध असलहा कारतूस के सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर एटा पर *मु.अ.सं.- 509/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मुअसं- 423/20 धारा 379,411 भादवि
2- मुअसं- 452/20 धारा 379,411 भादवि
3- मुअसं- 469/20 धारा 379,411भादवि

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- पवन पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम गनेशपुर थाना जलेसर एटा।

बरामदगी-
1- 01 तमंचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks