मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना— निशा सिंह

सहारनपुर– जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिला अधिकारी श्री अखिलेश सिंह की पत्नी श्रीमती निशा सिंह ने कहा कि हम मानव है और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है श्रीमती निशा सिंह,ने आज यहां बालग्रह जनता रोड पर निराश्रित महिलाओं वृद्धों और बच्चों के बीच आई.टी.सी. के सहयोग से उपलब्ध खाद्य सामग्री वितरण करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्व के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए उन्होंने बाल गृह की रसोई प्रशिक्षण केंद्र तथा शयन कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, बाल गृह बालिका के प्रबंध निदेशक वेद पाल सिंह, आदि उपस्थित रहे !