दिल्ली-NCR और पश्चिमी UP में कई जगह बरसे बादल, बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-NCR और पश्चिमी UP में कई जगह बरसे बादल, बढ़ेगी ठंड

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्‍ली और आसपास के इलाके में आज सुबह से ही गरज के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में इस बारिश की वजह से आज सुबह 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही यहां तापमान में और गिरावट का अनुमान है.

तो वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम में सर्दी बढने के साथ ही कोहरे की धुंध अधिक बढ़ी है. उत्तराखंड से सटे प्रदेश के इलाकों में बीती रात से हल्की बूंदाबांदी हो रही है. सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कुछ जगहों पर बारिश हुई है. इसके साथ ही सहारनपुर में तो ओले भी पड़े हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है. इसके असर के चलते अगले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में ठंड और तेज होने का मौसम विभाग का अनुमान है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य यूपी और रूहेलखंड के जिलों और रूहेलखंड के जिलों में कोहरे का प्रकोप बहुत घना नहीं देखने को मिलेगा. यह जरूर है कि पूरे प्रदेश में कोहरे का सिलसिला अभी अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिलेगा. दिन का तापमान जहां 20 डिग्री से लेकर 28 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है वहीं रात का तापमान 10 डिग्री से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks