देश के 70 लाख डेबिट-क्रेडिट कार्ड का डाटा हुआ लीक, हो जाइए अलर्ट

देश के 70 लाख डेबिट-क्रेडिट कार्ड का डाटा हुआ लीक, हो जाइए अलर्ट

अगर आप डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है. 70 लाख भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स का डाटा डार्क वेब पर लीक हो गया है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, यह दावा इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर रजाहरिया ने किया है.

लीक हुए डाटा में यूजर्स का नाम, फोन नंबर, ई-मेल आईडी, सालाना कमाई समेत कई निजी जानकारियां शामिल हैं. लीक हुई डीटेल्स का साइज 2 जीबी है, लीक डाटा में यह तक बताया गया है कि अकाउंट किस तरह का है और इस पर मोबाइल अलर्ट की सुविधा चल रही है या नहीं.

रिसर्चर राजशेखर ने बताया कि डार्क वेब पर लीक हुआ डाटा साल 2010 से 2019 तक का है, जिसका इस्तेमाल हैकर्स कर सकते हैं. हैकर्स लीक हुई पर्सनल डीटेल्स का इस्तेमाल करके कार्ड होल्डर्स को फिशिंग या किसी दूसरे तरीके से अपना निशाना बना सकते हैं.

लेकिन एक राहत की बात ये है कि इस डाटा में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के नंबर लीक नहीं हुए. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हो सकता है यह डाटा थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से आया हो, जिसे बैंक ने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड बेचने का कॉन्ट्रैक्ट दिया होगा.

लीक हुए डेटा में करीब 5 लाख ग्राहकों का पैन नंबर भी शामिल है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि 70 लाख यूजर्स का ये लीक डाटा सही है या नहीं. सिक्यॉरिटी रिसर्चर ने कुछ यूजर्स का डाटा क्रॉस-चेक भी किया, जिसमें अधिकतर जानकारी सही लिखी हुई थी. रजाहरिया ने कहा- मुझे लगता है कि किसी ने इस डाटा/लिंक को डार्क वेब पर बेच दिया और बाद में यह सार्वजनिक हो गया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks