एटा धरना स्थल पर आज से दिन रात धरना शुरू

उपस्थित किसानों ने आपस में 10- 10 रू0 का आर्थिक सहयोग कर रात्रि भोजन की वयवस्था एटा अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी धरना स्थल पर किसानों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन सहित किसानों की समस्याऔं के समाधान के लिए आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है

अखिल संघषी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग देश के किसान एवं किसान नेताओं को बदनाम करने के लिए नए नए षडयंत्र रच रही है हम सभी को लगातार किसानों को जागरूक करते रहे हैं और किसान को अपने अधिकार के लिए लडऩे के लिए पेरित करते रहें साथ ही बडे सडयंत्र किए जा रहे हैं हमारे धरने को फेल कराने के लिए कुछ लोगों ने एक झूटी खबर छपबा दी लेकिन सेकडों कार्यकर्ताओं के सहयोग से आंदोलन को सफलतापूर्वक शुरू करने का काम किया गया है एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ राजनैतिक लोग हमारे साथियों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा और इस आंदोलन की सफलता के बाद इन षड्यंत्र कारियों को सबक सिखाया जाएगा और ये धरना अनबरत रूप से दिन रात चलता रहेगा

आगरा से पदाधिकारियों में अवधेश गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, मनोज शर्मा बृज प्रदेश अध्यक्ष, कुशल पाल नादऊ, अंशुमान ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी किसान नोजवानों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने की अपील करते हैं जब तक किसान जगह जगह पूरी ताकत के साथ इस आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी सरकार अपने मंसूबों को सफल हो जाएंगे

इस अबसर पर प्रमुख रुप से :- तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनिल शोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द शाक्य प्रदेश महासचिव, हाकिम सिंह प्रधान, बीरेन्द्र वर्मा, जदुवीर सिंह, लाखन सिंह वर्मा शास्त्री, मौ0 इरफान एड0, नत्थू खां, अरविन्द बघेल, दोजीराम कुशवाहा, सकुंतला देवी, समशीदा, स्यामा वेगम, लाडो देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks