कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ने प्रतीकात्मक रूप में वितरित किए साबुन

एटा। कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में साबुन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आदि को प्रतीकात्मक रूप में साबुन वितरण किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनसामान्य को हाथ धोने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से जनपद को कुल 93 हजार साबुन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन सामान्य को हाथ धोने के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी प्रदान की जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, बीएसए संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks