बाराबंकी सिरौली गौसपुर ब्रेकिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद का नहीं हुआ कोई असर।
प्रशासन की सख्ती के चलते किसान नेताओं को घर में ही किया गया नजरबंद।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र में उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार व कोतवाली बदोसरांय प्रभारी दयाशंकर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से जानकारी की कोई दुकानें बंद कराने के लिए जबदस्ती व दवाब तो नही बना रहा है। जिसपर दुकानदारों ने बताया कोई समस्या नही है।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कपड़े की दुकानें फल,सब्जी किराना, व ज्वेलर्स आदि की दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली हैं आवागमन जारी है। तो वहीं भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी को सुबह सात बजे से ही होम अरेस्ट कर लिया है घर से बाहर नही निकलने दिया गया है।तो वहीं कई राजनीतिक दलों पर भी नजर रखी जा रही है।