बेवश और लाचार मां ने लगाई बेटे की बोली…

आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज के बाहर एक तीस वर्षीय महिला अपने डेढ़ माह के बच्चे की बोली लगा रही थी। खरीदार भी आ गए। जब कारण पूछा तो महिला ने कहा वह गरीब है। दौरे पड़ते हैं। पति शराब पीता है और जुआ खेलता है। तीन वर्ष कापहला बच्चा भी जेठानी को दे दिया है। वह इसका पालन पोषण नहीं कर पाएंगी इसलिए बेच रही है। मेरे द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना नाई की मंडी पुलिस पहुंच गई। एसएन प्रिंसिपल भी आ गए। बच्चे को दुबारा भर्ती करा दिया है। बच्चे का ईलाज शुरू हो गया है।