कांग्रेस नेताओं किया पुलिस ने नजर बंद

कांग्रेस नेताओं किया पुलिस ने नजर बंद ।
मोदी नगर 8 दिसम्बर । शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा को  किसान संगठनों द्वारा भारत बंद आह्वान पर भारत बंद मे अपना समर्थन देने के लिए जाते समय पुलिस द्वारा 77 सतीश पार्क स्थित निवास  पर ही नजर बंद किया गया ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार हिटलर शाही के चलते कांग्रेस नेताओं नजर बंद करके लोकतंत्र पर कुठाराघात किया है उन्होंने कहा कि सरकार किसान,मजदूर असंगठित मजदूरों का शोषण कर रही है ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही हैं और काले कानून को वापस नहीं ले रही है ।
कांग्रेस कमेटी मोदी नगर किसानों के आंदोलन में उनके साथ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks