दिवसीय RPL ट्रेनिंग का मूल्यांक सीएससी

दो दिवसीय RPL ट्रेनिंग का मूल्यांक सीएससी/जन सेवा केन्द्र बरना एटा सकुशल संपन्न : अनूप कुमार पाण्डेय सीएससी ई-गवर्नेन्स के तत्वावधान में फील्ड सर्वेयर एनुमिनेटर की दो दिवसीय आरपीएल ट्रेनिंग के 50 बच्चों के प्रशिक्षण का मूल्यांकनआज स्थित सीएससी एकेडमी बरना में संपन्न हो गया। यह समस्त मूल्यांकन परीक्षक श्री अजय सर व ट्रेनर अनूप कुमार पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुआ | मूल्यांकन के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियो की शत प्रतिशत उपस्थिति रही | मूल्यांकन के समय कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग किया गया | समस्त मूल्यांकन कार्य ऑनलाइन संपन्न हुआ | ट्रेनर अनूप कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह ट्रेनिंग सर्वे का कार्य करने वालों को कराई जा रही है जिससे भविष्य में जनगणना अथवा प्राइवेट कार्यों के लिए प्रमाणित सर्वेयर उपलब्ध हो सकेंगे। इस सेंटर में 50 सर्वेयर का बैच बनाया गया है जिन्हें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षित किया गया था । मूल्यांकन के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks