कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन

वाराणसी । दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने रविवार को मलदहिया चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा के समक्ष प्रतीकात्मक रूप से फांसी के फंदे पर झुलकर मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की दुगनी आय का वादा करके पूरे देश के किसानों से वोट लिया । उसी तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के साथ छलावा करते हुए उनके पीठ पर खंजर घोंपते हुए अध्यादेश के रूप में तीन नए काले कानून कृषि क्षेत्र में लागू करके किसानों के साथ विश्वासघात किया है ।  आज देश का अन्नदाता यानी धरती का भगवान जिसे हम किसान कहते हैं वह अपनी खेती किसानी और अपने अधिकार को बचाने के लिए दिल्ली के सड़कों पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ आंदोलित है । लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार की काली नियत ने यह साबित कर दिया कि देश में जो मोदी सरकार है वह किसानों के पक्ष में ना होकर बड़े कारपोरेट घराने यानी उद्योगपतियों के पक्ष में खड़ी है । इस देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ लगातार मोदी सरकार ने धोखेबाजी किया है । कहा कि कांग्रेस जन अपने किसानों के सम्मान अधिकार एवं हक हुकूक के पक्ष में बनारस के सड़कों पर आंदोलन करने का एलान करते हैं । किसानों के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए किसानों के द्वारा 8 दिसंबर 2020 को जो भारत बंद का ऐलान किया गया है उसमें पूर्ण रूप से अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाते हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष  कुँवर यादव , बबलू शुक्ला , निक्की यादव , डॉ आशीष उपाध्याय , विजय उपाध्याय , ओम शुक्ला , धीरज सोनकर , आशीष केसरी , नवीन चौबे , देवी यादव इत्यादि शामिल थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks