किसान और सरकार के बीच बैठक फिर बेनतीजा, किसानों ने हां या ना में मांगा जवाब, अब 9 को होगी बैठक

????किसान और सरकार के बीच बैठक फिर बेनतीजा, किसानों ने हां या ना में मांगा जवाब, अब 9 को होगी बैठक

विज्ञान भवन में चली सरकार और किसान नेताओं के बीच 5वें दौर की वार्ता खत्म हो चुकी हैं. आज हुई बैठक के दौरान अचानक किसान नेताओं ने मौन धारण कर लिया है. विज्ञान भवन में किसान नेता तख्‍ती लेकर बैठ गए. उनका कहना है कि अब जवाब हां या नहीं में चाहिए. जबकि बैठक के कमरे से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल बाहर निकल गए. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले 9 दिसंबर को सभी हितधारकों के अनुरोध पर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच फिर से वार्ता होगी.

बैठक खत्म होने के बाद विज्ञान भवन से निकले किसान नेताओं ने कहा- केंद्र सरकार ने कहा है कि वे हमें 9 दिसंबर को एक प्रस्ताव भेजेंगे. हम आपस में इस पर चर्चा करेंगे जिसके बाद उसी दिन उनके साथ बैठक होगी. दरअसल, सरकार के साथ बातचीत के दौरान दौरान किसान भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सरकार मांगे पूरी करे, नहीं तो मीटिंग छोड़कर चले जाएंगे. उधर, कृषि मंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आप सीनियर सिटीजंस और बच्चों से घरों को लौटने के लिए कहिए.

बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ने कहा- सरकार एक मसौदा तैयार करेगी और हमें देगी. उन्होंने कहा कि वे राज्यों से भी सलाह लेंगे. MSP पर भी चर्चाएं हुईं लेकिन हमने कहा कि हमें कानूनों को भी अपनाना चाहिए और उनके रोल के बारे में बात करनी चाहिए. भारत बंद घोषणा के अनुसार 8 दिसंबर को ही होगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks