अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन का चाबुक,तीन सीज-रिपोर्ट-मु.रफीक

अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन का चाबुक,तीन सीज

-पटहेरिया स्थित अवैध आरा मशीन पर छापेमारी करती वनविभाग की टीम।

उजारनाथ ।कुशीनगर।प्रशासन ने अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी करके उन्हें सीज कर दिया तथा सबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए प्रशासन को आदेशित किया है।
उपजिलाधिकारी एआर फारूकी के नेतृत्व में फारेस्टर शिव जी कुशवाहा मय फोर्स के साथ पटहेरिया स्थित एक अवैध आरा मशीन पर छापेमारी करके उक्त मशीन को अपने साथ लेते गये तथा आरा मशीन के स्वामी के खिलाफ कार्यवाई का निर्देश पटहेरवा पुलिस को दिया है।जबकि करमैनी बाजार स्थित दो आरा मशीनों पर भी टीम ने छापामारी की तथा दोनों अवैध आरा मशीनों को सीज करते हुए स्वामियों के खिलाफ तुर्कपट्टी पुलिस का आदेशित किया है।बताया जा रहा कि शासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अवैध आरा मशीनों तथा कारोबारियों पर प्रशासन सख्त हुआ है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks