कर्जा से पीड़ित होकर किसान ने की आत्महत्या
पीड़ित परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

कर्जा से पीड़ित होकर किसान ने की आत्महत्या
पीड़ित परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
एटा , जिला कांग्रेस कमेटी एटा के जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी के नेतृत्व में अवागढ़ ब्लाक के गाँव दुल्हा , थाना निधौलीकलां तहसील एटा के किसान सुरेश चंद्र यादव उम्र 45 पुत्र श्री केदारी लाल ने कर्जा से पीड़ित होकर किसान ने नहर में कूद कर की आत्महत्या करने वाले परिजनों से मुलाकात की ।
परिजनों ने बताया कि 90 हजार रुपये बेक से कर्जा लिया था , बैंक के लोग गाव आकर माइक लगा कर ढिढोरा पीटा और डराया धमकाया कहा कि अगर जमीन की कुड़की कर लेंगे और जेल में डाल देंगे। सुरेश चंद्र यादव किसान ये बात सहन न कर पाये और उन्होंने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।
म्रतक किसान के 4 बच्चे है एक बेटी की शादी कर दी एक बेटी 11 शाल की एक मुकेश 8 शाल का बेटा है ,और अंकित 4 का बेटा है ।
शहर अध्यक्ष विनीत परासर बाल्मीकि ने फोन दुआरा एस डी एम जलेसर से वार्ता करने पर एस डी एम जलेसर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने का भरोसा दिलाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी एटा के प्रतिनिधि मंडल ने शासन ,प्रशासन से माग करते है कि पीड़ित किसान परिवार का कर्जा माफ किया जाए। पीड़ित परिवार को भरण पोषण हेतु आर्थिक मदद की जाए। और 25 लाख मुआवजा दिया जाए । जिन बैंक कर्मियों ने गाव में आकर किसान परिवार को मानसिक उत्पीड़न किया जिसे किसान सुरेश ने नहर में कूद कर आत्महत्या की ऐसे मानसिक उत्पीड़न करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ जांच कर मुकद्दमा दर्ज किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, शहर अध्यक्ष विनीत परासर बाल्मीकि , जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी,जिला महासचिव योगेश राजपूत,जिला सचिव चेतन बाल्मीकि,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस अमित गुप्ता ,ब्लाक अध्यक्ष क़याम बरकाती,रविन्द्र लोधी आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks