1110 रुपये, तास पत्ते व एक अधजली मोमबत्ती बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस की छापामारी, चार जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, मौके से 1110 रुपये, तास पत्ते व एक अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 4 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.12.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तगण को ग्राम मोहनसती में जुआ खेलते समय करीब 18.25 बजे गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे तथा मौके से 1110 रुपए, ताश पत्ते तथा एक अधजली मोमबत्ती बरामद की गई है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- रामसेवक पुत्र बाबूराम नि0 मोहनसती थाना मारहरा जिला एटा
2.बन्टी पुत्र सोदान सिंह नि0 मोहनसती थाना मारहरा जनपद एटा
3.उमेश पुत्र भोलाशंकर नि0 मोहनसती थाना मारहरा जनपद एटा

  1. पवन पुत्र भगवानदास नि0 मोहनसती थाना मारहरा जिला एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks