यूएई के नेशनल डे में तारिक़ ने बढ़ाया भारत का सम्मान-
यूएई नेशनल डे में

- पहली बार प्रवासियों द्वारा यूएई नेशनल डे में ‘राइड विद प्राइड’ राष्ट्रीय धुवज़ मैं सजी कार परेड का प्रतिनिधित्व व झंडी दिखाएंगे पटियाली के तारिक
*दुबई के अल ममजार में होगा आयोजन,पटियाली में बटी मिठाइयाँ।
यूनाइटेड अरब अमीरात(यूएई) के नेशनल डे पर इस वर्ष पहली बार प्रवासियों द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय धुवज़ में सजी कार परेड का प्रतिनिधित्व तथा झंडी दिखा शुभारंभ करने का मौका मूल रूप से पटियाली के निवासी को मिला है।
यूएई में 2 दिसम्बर को नेशनल डे के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।जिसमें पहली बार यूएई के राष्ट्रीय झंडे से सजी कार परेड काफी लोकप्रिय हुई।
विश्व विख्यात सूफी शायर हज़रत अमीर खुसरो की जन्मभूमि पटियाली में जन्मे मलिक मोहम्मद तारिक पुत्र नुसरत अली खान की प्रारंभिक शिक्षा पटियाली में तथा इंजीनियरिंग व एमबीए की डिग्री अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से प्राप्त करने के बाद युएई के शहर दुबई में पिछले 12 वर्षों से हैं। अभी वर्तमान में एजी ऑटो ग्रुप कंपनी में हेड के रूप में सेवा दे रहे हैं।
युएई के राष्ट्रीय धुवज़ के रंग में सजी 100 कारों की राइड विद प्राइड परेड का आयोजन 1दिसम्बर को दुबई के अल ममजार में किया गया।कार परेड का प्रतिनिधित्व व शुभारंभ एजी ऑटो ग्रुप के हेड मलिक मोहम्मद तारिक़ ने यूएई के राष्ट्रीय धुवज़ व कंपनी के धुवज़ को दिखाकर रवाना किया। कार परेड एजी ग्रुप कम्पनी द्वारा आयोजित की गई।कम्पनी ने इस कार परेड का प्रतिनिधित्व व झंडी दिखाकर शुभारंभ करने का मौका मलिक मोहम्मद तारिक़ को दिया गया।जिससे पटियाली के लोग खुशी और गौरव महसूस कर रहे हैं।
एजी ग्रुप कंपनी द्वारा आयोजित यूएई नेशनल डे के कलर में सजी राइड विद प्राइड कार परेड के सफल आयोजन के अवसर पर मलिक मोहम्मद तारिक़ ने युएई सरकार का शुक्रिया अदा कर कहा हम प्रवासी (Expats) लोगों का महान व खूबसूरत देश यूएई हमारी जन्मभूमि की तरह दूसरा घर है।दुनिया में कोविड महामारी के समय दुबई का ग्रेट यूएई नेशनल डे का आयोजन कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजन कर अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड तथा यूएई देश की महानता को दर्शाता है।