मतगणना के दौरान अधिकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

*#Agra….* *मतगणना के दौरान अधिकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती* आगरा में खंड शिक्षक और स्नातक सीट निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) की मतगणना के दौरान दोपहर को शिक्षक मतगणना में लगे एक अधिकारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। अधिकारी ने चक्कर और घबराहट होने की शिकायत की। एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) चेक किया। करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही अधिकारी को उपचार दिया गया। तबियत में कोई सुधार न होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी की ड्यूटी शिक्षक मतगणना पंडाल में लगी हुई थी। आगरा के शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना की मतगणना हो रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks