रुद्रपुर खटीमा में दिव्यांग नाबालिक युवती के साथ दुराचार के विरोध में आज केंद्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद रजि. उत्तराखंड इकाई अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं सलीम खान के नेतृत्व में सजना विकलांगों ने एसएसपी

कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रमोद कुमार से मुलाकात कर पीड़ित युवती को न्याय दिलाने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की इस दौरान केंद्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद के अध्यक्ष एम सलीम खान ने कहा कि इस घटना के बाद दिव्यांग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक दिव्यांग नाबालिग व्यक्ति के साथ हुई इस घटना से पूरे जिले के दिव्यांग जनों में भारी रोष व्यक्त उन्होंने कहा कि खटीमा पुलिस पीड़िता युवती पर कथित आरोप लगाकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है जोकि साफ दर्शाता है कि पुलिस मामले में आरोपी लोगों से मिलकर काम करेंगे श्री खान ने कहा कि यदि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की तो दिव्यांगजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि खटीमा पुलिस को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से लें क्योंकि यह मामला एक दिव्यांग नाबालिग व्यक्ति से संबंधित है उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा आरोपी को तत्काल फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि उन्हें कथित दुराचार की परिक्रमा ना हो**इस दौरान दिव्यांग सेवा संस्था रुद्रपुर के अध्यक्ष मोहम्मद जीशान कोषाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ केंद्रीय विज्ञान कल्याण परिषद के उप सचिव निजामुद्दीन अंसारी संगठन मंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव महामंत्री, अरमान हुसैन ,गुरमीत सिंह गोभी ,दिनेश कोली ,नदीम अहमद आदि मौजूद थे*