नहीं रहे 51शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक पं. रघुराज दीक्षित

*नहीं रहे 51शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक पं. रघुराज दीक्षित* लखनऊ। नंदना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक एवं शाक्त अनुशीलक पं. रघुराज दीक्षित ‘मंजु’ का मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे तथा कुछ दिन से अस्वस्थ थे। उनके निधन के समाचार से शक्तिपीठ तीर्थ के श्रद्धालुओं और शाक्त साधकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार शाम को बैकुंठ धाम में संपन्न हुआ। राजधानी लखनऊ में दो दशक पूर्व 51शक्तिपीठ तीर्थ की स्थापना करने वाले रघुराज दीक्षित ‘मंजु’ ने शाक्त परम्परा में एक नवीन अध्याय का सूत्रपात किया था। सभी शक्तिपीठों की यात्रा करके वहाँ की रज लाकर भव्य शक्तिपीठ मंदिर बनाने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा स्थापित उक्त मंदिर विश्वभर में वास्तु और वैज्ञानिकता के लिए विख्यात है। तीर्थ संस्थापक श्री दीक्षित के निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks