पार्टी के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

*#Agra….* *पार्टी के दौरान गोली लगने से युवक की मौत* ◾परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, थाने में हंगामा ◾थाना एत्माद्दौला के स्टेशन रोड की घटना ◾पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया ◾पार्टी के दौरान चली थी गोली आगरा के थाना एत्माद्दौला के स्टेशन मार्ग पर सोमवार रात को एक युवक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता का कहना है कि युवक अपने दोस्त के साथ पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान दोस्त की रिवॉल्वर से गोली चल गई। उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks