गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही *गोपनीय सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध शराब , 04 बङी गाङियाँ बरामद व 06 अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में जनपद गाजियाबाद मे *COVID-19 महामारी* के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान *नारकोटिक्स /शराब/ नशे के अवैध कारोबार* के विरुद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत आज थाना कवि नगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब गोपनीय सूचना के आधार पर *कविनगर पुलिस* ने छापा मारकर करीब *98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब BLUE MOOD* मार्का व *36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब* विभिन्न ब्रांड की चार वाहन ( *एक जीप कंपास, एक टाटा सफारी, एक मारुति स्विफ्ट डिजायर व एक ट्रक* ) व *6 नफर अभियुक्त* गिरफ्तार किये गये हैं।
1-रोहित बैसला आरक्षी पुलिस लाइन मुनगर
2-नरेंद्र यादव निवासी पूठी मसूरी
3सतीश यादव उर्फ कालू पुत्र मांगेराम निवासी बम्हेटा कविनगर
4-फैक्टरी मालिक –सलीम मिर्जा पुर
5-चौकीदार मुकेश अहिरवार पुत्र नेनुआ निवासी ग्राम छाँबिला बंडा जिला सागर
6- राजकुमार सरीन निवासी नेहरू नगर सिहानी गेट
उक्त प्रकरण में थाना कविनगर पर *धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम तथा महामारी अधिनियम व धारा 188/269/270/120 B IPC* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।