जिला कारागार में निरूद्ध बंदियोे को किये गए कम्बल वितरित

जिला कारागार में निरूद्ध बंदियोे को किये गए कम्बल वितरित

मुजफ्फरनगर।जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियोे को आज प्रमुख समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार के सहयोग से गर्म कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरित करते हुये श्री देवराज पंवार ने कहा कि गरीब असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही पुनित कार्य है। पता नही कौन बंदी किन हालात में अपराध कर जेल आ जाता है। ऐसे में पात्र एवं जरूरतमंद बंदियों की सहायता होती रहनी चाहिय। इस प्रकार के सामाजिक और पे्ररित कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराये जाते रहने चाहिये। ऐसे कार्यो में संस्थाओं की सहभागिता बहुत जरूरी एवं आवष्यक है। इससे जरूरतमंदो की मदद होती है। इस अवसर पर श्री ए0के0 सक्सेना, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों के लिये कडाके की इस ठण्ड में सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा समय समय पर मदद की जाती रही है। इससे गरीब बंदियों को काफी मदद मिल जाती है। उन्होने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा। इस अवसर पर समाज सेवी नादिर राणा, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, सुश्री मेघा राजपूत, उप जेलर, श्री प्रवीण तोमर आदि उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks