(गोंडा)सज-धज कर दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, फिर आधी रात चकमा देकर प्रेमी संग भागी दुल्हन

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक दुल्हन शादी के साथ फेरे लेने के बाद आधी रात अपने प्रेमी (Boyfriend) के साथ भाग गई. फिलहाल, मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है.
पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पूरे रस्मे पूरी करने के बाद एक दुल्हन (Bride) अपने प्रेमी (Boyfriend) के साथ भाग गई. दुल्हन बड़ी चालाकी से आधी रात घर से निकली और फरार हो गई. दुल्हन की इस हरकत की खबर किसीक को नहीं हुई. जब सुबह लोगों को मामला का पता चला तो कोहराम मच गया. दुल्हन जब कहीं दिखी नहीं तब पता चला की वो भाग गई है.
यह पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस गांव के शख्स की बेटी की शादी मनकापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी. 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर से बारात आई. बाराती बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे और शादी की रस्में शुरू की गई. मांगलिक कार्यों के साथ साथ फेरों की रस्म भी दूल्हा और दुल्हन ने पूरी की. इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि दुल्हन इतना बड़ा कदम उठा सकती है।