
कार्यकर्ता स्नातक एम0 एल0सी0 चुनाव 2020 में पूरी ताकत से जुटे: नरेन्द्र राठी
आज दिनांक 25.11.2020 को गाजियाबाद से मेरठ जाते समय मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति मुदरादाबाद मण्डल के सदस्य व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेन्द्र राठी शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुँचकर शहर काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा से मेरठ-सहारनपुर मण्डल स्नातक एम0एल0सी0 चुनाव 2020 कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गौड (जे0के0 गौड) को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनायें जाने व अन्य विषयों पर गहनता से चर्चा की।
श्री राठी ने कहा कि शिक्षाविद् एवं प्रमुख समाज सेवी जितेन्द्र कुमार गौड के चुनाव में विजयी बनानें के लिए सभी काग्रेंसजनों को घर-घर जाकर मतदाताओं से जितेन्द्र गौड के पक्ष में वोट करने की अपील करनी चाहिए। उन्होनें आवहान किया की क्षेत्र के तमात कांग्रेस नेताओं व कार्याकर्ता को एम0एल0सी0 2020 चुनाव को एक मिशन मान कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याक्षी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, मंजु राणा, अकिंत कुमार मौजूद रहें।