
एटा।यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2020 आज दिनांक 25-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ पुष्पादेवी गर्ल्स कालेज एटा में अध्यापकों एवं छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया वाहन स्वामी व चालकों को वाहन का रख रखान फिटनेस आदि के वारें में जागरुक किया एवं वाहन चलाते समय मोवाइल फोन / ईयर फोन का प्रयोग करने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी एवं 500 पम्पलेट वितरण की गयी दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 118 ई-चालान पर 128300/ रुपये जुर्माना किया गया है।