ब्रेकिंग बांदा
बांदा में ट्रिपल मर्डर से दहशत और अफरातफरी, दो गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे शहर के चमरौड़ी चौराहे के पास ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई। प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या में वांछित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
आईजी के. सत्यानारायण और एसपी एसएस मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया जाता है कि सिपाही अभिषेक वर्मा प्रयागराज में तैनात था। अभिषेक का अपने चचेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हमलावरों ने कुल्हाड़ियों व धारदार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि आरोपी पड़ोसी चचेरे भाई हैं। नाली में जूठन जमा होने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सिपाही ने पुलिस चौकी कलुकुआँ में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां रमा देवी (50) और बहन निशा (22) की हत्या की गई। तीनों को कुल्हाड़ी से मारा गया।